डीएम ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी, 40 से अधिक कंपनियां देंगी अवसर,

रिपोर्ट मनोज सिंह चंदौली। जनपद के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 21 फरवरी को आईटीआई कॉलेज रेवसा परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। गुरुवार को चंद्र मोहन गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर से मेले के प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित इस मेले में बेरोजगार अभ्यर्थी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यमों से प्रतिभाग कर सकते हैं।
40 से अधिक नियोजक रहेंगे मौजूद
रोजगार मेले में डी-सेट्स, फैम इंडिया, एडिको, ओवर ड्राइव इलेक्ट्रॉनिक्स, वेलांगी कनेक्टिविटी, इनकोफिक्स, जुपिटर लेमिनेटर्स, लावा इंटरनेशनल, अशोक लीलैंड और पेरीग्रीन सिक्योरिटी गार्ड समेत 40 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता व कौशल के आधार पर रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

पंजीकरण अनिवार्य
अभ्यर्थियों को सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद पोर्टल पर ही मेले से जुड़ी जानकारी उपलब्ध होगी।
आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं
इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी शैक्षिक मूल अंकपत्र, प्रमाणपत्र, बायोडाटा एवं चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सुबह 10 बजे आयोजन स्थल पर पहुंचें। मेले में भाग लेने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीटेक, डिप्लोमा, आईटीआई व कौशल विकास मिशन के विभिन्न ट्रेडों के उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते

