चंदौली

मिशन शक्ति फेज-5.0 से चंदौली में नारी सुरक्षा का संदेश, गांव-कस्बों में गूंजा जागरूकता अभियान

सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संकल्प

मिशन शक्ति फेज-5.0 से सशक्त हो रहीं महिलाएं

चंदौली।
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा “मिशन शक्ति” विशेष अभियान फेज-5.0 के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के प्रति जागरूक करना रहा।

बाजारों, स्कूलों व गांवों में सीधा संवाद

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

कानूनी अधिकार और स्वावलंबन पर जोर

कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा तथा कन्या सुमंगला योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम चौपाल लगाकर महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं और त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। स्कूल व कॉलेजों में बालिकाओं को गुड टच-बैड टच और छेड़खानी के खिलाफ जागरूक किया गया।
पुलिस ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5.0 महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने का अभियान है और प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जा रहा है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!