चकिया

खास गांव में मनरेगा बना आजीविका का सहारा

ग्रामीणों को मिल रहा नियमित रोजगार

शहाबगंज/चंदौली
विकास खंड शहाबगंज अंतर्गत खास गांव में संचालित मनरेगा कार्यों से ग्रामीणों को लगातार रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। गांव में सेवरी माता मंदिर से रामफल के घर तक व रामफल के घर से हनुमान मंदिर तक नहर की दुला पटरी पर मिट्टी कार्य सहित अन्य विकास कार्य योजनाबद्ध ढंग से कराए जा रहे हैं। जिससे जॉब कार्ड धारकों को अपने ही गांव में काम मिल रहा है।

गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा कार्य

रोजगार के साथ गांव का विकास

मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों से जहां एक ओर जॉब कार्ड धारकों को नियमित रोजगार मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर गांव के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिल रही है। नहर की दुला पर मिट्टी कार्य से आवागमन सुगम होगा और कृषि कार्यों में भी सुविधा मिलेगी, जिससे ग्रामीणों को दीर्घकालीन लाभ होगा।

मजदूरों में संतोष, पलायन पर लगाम

ग्रामीण मजदूरों का कहना है कि गांव में ही काम मिलने से उन्हें बाहर पलायन नहीं करना पड़ रहा है। समय पर हाजिरी, फोटो अपलोड और ऑनलाइन रिकॉर्डिंग से भुगतान की प्रक्रिया भी सुचारु हो रही है, जिससे मजदूरों में संतोष देखा जा रहा है।

आगे भी जारी रहेंगे कार्य

प्रधान द्वारा कराए कार्यों की हो रही है सराहना

प्रधान कमलेश यादव द्वारा लगातार गांव के विकास के तरफ प्रयास किए जाने की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!