चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। विभागीय लापरवाही के चलते पालपुर से शहाबगंज मार्ग व बेन धरौली मार्ग फिसलन भरी हो गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ गई है।


शनिवार को सरैया निवासी सत्येन्द्र कुमार जायसवाल ढुन्नु गांव के समीप सड़क पर फैली बालू पर फिसलकर गिर पड़े। हादसे में उनके हाथ की हड्डी कई जगह से टूट गई। गंभीर हालत में उन्हें संयुक्त चिकित्सालय चकिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह कोई पहली घटना नहीं है। नवम्बर 22 में व इलिया थाने पर तैनात सुनील चौहान पुलिसकर्मी तियरी गांव के पास गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज ट्रॉमा सेंटर में कराना पड़ा था। बावजूद इसके अब तक न तो सड़क की सफाई कराई गई और न ही कोई चेतावनी संकेत लगाए गए।
ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क पर फैली बालू को तत्काल हटवाया जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में किसी और की जान खतरे में न पड़े। एसडीओ राकेश तिवारी ने बताया कि संबंधित संस्था को तत्काल सड़क पर फैली बालू को हटाने का निर्देश दिया गया है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

अनियंत्रित होकर कार नहर में पलटी, चालक व सवार सुरक्षित सुबह टहल रहे ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता, बड़ा हादसा टला

चंदौली। धीना थाना क्षेत्र के पसाई–कटसिलवा मार्ग पर बुधवार सुबह एक फोर व्हीलर कार अनियंत्रित होकर अगहर बीर–बहुरिया नहर में
error: Content is protected !!