एक्सईएन विद्युत के साथ हुई बैठक,विद्युत संबंधित समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा,
रिपोर्ट मनोज सिंह, चंदौली: सैयदराजा नगर की बिजली समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के आवास पर विद्युत विभाग के एक्सईएन आशीष कुमार सिंह की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक ने सैयदराजा नगर के उपभोक्ताओं से जुड़ी बिजली समस्याओं को विस्तार से उठाते हुए उनके समाधान की मांग की।
पूर्व विधायक ने कहा कि पिछले लगभग 10 वर्षों से बिजली विभाग सैयदराजा नगर को ग्रामीण फीडर से बिजली आपूर्ति कर रहा है, जबकि उपभोक्ताओं से शहरी क्षेत्र की तरह बिजली बिल की वसूली की जा रही है। इससे नगर के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने मांग की कि उपभोक्ताओं से वसूले गए अतिरिक्त बिल की राशि वापस की जाए या आगामी बिजली बिलों में समायोजित किया जाए।
उन्होंने बताया कि लंबे समय से अधिक बिल वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। इसे लेकर उन्होंने 9 मार्च को रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन का आह्वान भी किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान की दिशा में पहल की गई। इसके बाद फिलहाल प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है।
पूर्व विधायक ने बताया कि एक्सईएन विद्युत ने भरोसा दिलाया है कि सैयदराजा के उपभोक्ताओं से वसूले गए अतिरिक्त बिल के संबंध में उच्चाधिकारियों से वार्ता कर वापसी या समायोजन की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसके साथ ही सैयदराजा नगर को शहरी फीडर से जोड़ने के लिए विभाग ने 15 दिन का समय मांगा है।
वहीं एक्सईएन आशीष कुमार सिंह ने कहा कि सैयदराजा क्षेत्र की बिजली समस्याओं को संज्ञान में लिया गया है। नगर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को 21 घंटे बिजली आपूर्ति मिलनी चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि मार्च माह के अंत तक सैयदराजा नगर में 21 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने से संबंधित सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली




