चकिया

चकिया व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, मुख्य अतिथि रहे विधायक कैलाश आचार्य

विष्णु कुमार बने नगर अध्यक्ष, मोहन वर्मा को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

चकिया, चंदौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, चकिया इकाई की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शहर के चकिया पैलेस में उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित हुआ। समारोह में व्यापारियों ने एकजुटता, सम्मान और अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली और संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया।

नई कार्यकारिणी को दिलाई गई शपथ

व्यापारियों के सम्मान से समझौता नहीं

व्यापारी समाज आर्थिक रीढ़: विधायक कैलाश आचार्य

अतिथियों ने दिया एकजुटता का संदेश

चकिया नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि वे स्वयं व्यापारी परिवार से जुड़े हैं और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल, संगठन मंत्री राजकुमार जायसवाल और प्रदेश संगठन मंत्री अशोक केशरी ने भी संगठन की मजबूती पर जोर दिया और अन्याय के खिलाफ एकजुट रहने का आह्वान किया।

प्रशासनिक अधिकारियों का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु कुमार और उनकी टीम ने स्थानीय थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह तथा चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सहित मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ व्यापारी नेता कैलाश जायसवाल ने किया।

सैकड़ों व्यापारियों की उपस्थिति

जिले भर से आए सैकड़ों व्यापारियों की मौजूदगी ने समारोह को ऐतिहासिक बना दिया। राकेश मोदनवाल, देशदीप मित्तल, महमूद आलम, सतीश सेठ, धनंजय रस्तोगी, सुजीत जायसवाल, नरेंद्र पाल सिंह और सीके राहुल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने एक-दूसरे को आगामी होली और ईद की शुभकामनाएं दीं।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!