चंदौली

मनोज सिंह डब्लू की पहल पर प्रशासन हरकत में, किसानों का धान खरीदा गया

ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंचे पूर्व विधायक, प्रशासन ने युद्ध स्तर पर शुरू कराई खरीद प्रक्रिया

चंदौली। किसानों के धान की खरीद सुनिश्चित कराने के लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू सोमवार को सड़क पर उतर आए। धान से लदे ट्रैक्टर के साथ जैसे ही वह सैयदराजा स्थित अपने आवास से नवीन मंडी के लिए रवाना हुए, पुलिस ने उन्हें हाइवे पर रोककर नोटिस तामील कराया और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। हालांकि किसानों के हितों का हवाला देते हुए वह नवीन मंडी पहुंच गए, जहां पहले से मौजूद डिप्टी आरएमओ की निगरानी में किसानों के धान की खरीद शुरू कराई गई।

जगह-जगह रोके गए किसानों के ट्रैक्टर

क्रय केंद्रों पर वसूली का लगाया आरोप

पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में धान क्रय केंद्र लूट का केंद्र बन गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से प्रति बोरा अधिक धान लिया जा रहा है और अंगूठा लगाने के नाम पर 250 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। किसानों को भुगतान और प्रक्रिया पूरी कराने के लिए दो-दो महीने तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे किसान परेशान हैं।

300 कुंतल धान की खरीद सुनिश्चित

प्रशासन ने 28 फरवरी तक खरीद पूरी कराने का दिया भरोसा

पूर्व विधायक के कार्यक्रम को देखते हुए सोमवार को पूरे जनपद में पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा। जिला मुख्यालय से मंडी को जोड़ने वाले मार्गों पर पुलिस की तैनाती की गई। डिप्टी आरएमओ स्वयं नवीन मंडी में मौजूद रहे और किसानों के धान की तौल प्रक्रिया तेज कराई। प्रशासन ने भरोसा दिया कि जिन किसानों को अन्य स्थानों पर रोका गया है, उनके धान की खरीद स्थानीय क्रय केंद्रों पर कराई जाएगी और 28 फरवरी तक सभी किसानों की उपज की खरीद सुनिश्चित की जाएगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!