मुगलसराय

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल बना चैंपियनफाइनल मैच में धनबाद मंडल को 7 विकेट से हराकर खिताब जीता

मृत्युंजय यादव मैन ऑफ द मैच, मनीष वर्धन मैन ऑफ द सीरीज,

रिपोर्ट मनोज सिंह, चंदौली : पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल की ओर से रविवार को आयोजित पूर्व मध्य रेल अंतर-मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का फाइनल मैच आज मंडलीय रेलवे क्रीड़ा संकुल, यूरोपियन कॉलोनी (बाकले ग्राउंड) पर संपन्न हुआ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने विजेता विजेता सहित सभी प्रतिभागी टीमों को बधाई दी। खेलों को लगातार बढ़ावा देने के क्रम में डीडीयू मंडल की ओर से भविष्य में भी ऐसे टूर्नामेंट आयोजित करते रहने की बात कही। अंत मे मंडल क्रीड़ा अधिकारी सुनील सिंह यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
मैच में अंपायर के रूप में आर.पी. गुप्ता व हेमंत रॉय तथा स्कोरर के रूप में आर.के. सिंह ने अपनी सेवाएं दीं। कमेंट्री बॉक्स में नियमित कमेंटेटर अफजल हुसैन खान व अरविंद चतुर्वेदी के साथ वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उज्जवल आनंद, वरीय मंडल अभियंता अजय कुमार चौधरी तथा वरीय मंडल सामग्री प्रबंधक एस.पी. सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

प्रशासन मुगलसराय

अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

जी.टी.आर. पुल के पास ऑटो से 51.20 लीटर अवैध शराब बरामद चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम
मुगलसराय

कुड़ा बाजार सकलडीहा, अलीनगर व मुगलसराय थानों व चौकी की बदली गई तैनाती

चंदौली।जनपद पुलिस महकमे में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थानांतरण सूची के अनुसार पांच उपनिरीक्षकों (दरोगाओं)
error: Content is protected !!