विद्यालयों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम व झंडारोहण
चाणक्य डिजिटल लाइब्रेरी पर भी हुआ झंडारोहण

बरहुआ (चंदौली)।
बरहुआ स्थित मृत्युंजय पांडेय चिल्ड्रंस एकेडमी, किसान इंटर कालेज, मृत्युंजय पांडेय महिला महाविद्यालय एवं संस्कृत महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में राजेश कुमार, राधेश्याम द्विवेदी, चन्द्रशेखर पाण्डेय, अणिमा पाण्डेय, स्वामी कार्तिक द्विवेदी, आशीष पाण्डेय लाल जी सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अनुशासन, शिक्षा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया।

