मुख्य अतिथि द्वारा डिप्लोमा प्रमाणपत्र, मेधावियों को पुरस्कार और मिशन शक्ति के प्रतिभागियों को मिला सम्मान

इलिया । संत रविदास राजकीय पॉलिटेक्निक, चकिया में शनिवार को वर्ष 2025 बैच के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कैलाश आचार्य उपस्थित रहे। उन्होंने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को डिप्लोमा प्रमाणपत्र एवं मार्कशीट वितरित की, साथ ही उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले नौ मेधावी छात्रों को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत प्राविधिक शिक्षा परिषद, लखनऊ से प्राप्त कुल 42 प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इसके अलावा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संस्थान स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल रहे 15 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री रिंकू विश्वकर्मा एवं श्री अरविंद द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संस्थान के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार के नेतृत्व में सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाया।
इस अवसर पर व्याख्याता विनोद विश्वकर्मा, दुर्गेश खरे, शशांक कुमार, राजकमल शास्त्री, पंकज रस्तोगी, तरुण कुमार, रजनीकांत, डॉ. शैलेन्द्र पांडेय, मीनाक्षी नारायण, नर सिंह, सूरज चौधरी, विनीत विवेक, प्रभात शुक्ला, नागेश शर्मा, शुभम गुप्ता, विवेक कुमार, कृष्ण द्विवेदी, शिवनाथ राम, अश्विनी कुमार, प्रदीप कुमार, नम्रता कुमारी, आशुतोष जायसवाल सहित समस्त एमटीएस स्टाफ उपस्थित रहा।

