144 विद्यार्थियों ने लिया भाग, टॉप-10 छात्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

शहाबगंज (चंदौली)।
कस्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकास खंड शहाबगंज के कक्षा 6 से 8 तक के कुल 144 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। प्रथम चरण में 25 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जबकि द्वितीय चरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 विद्यार्थियों का चयन किया गया।

प्रतियोगिता में इन छात्रों ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
प्रतियोगिता में दीपेंद्र कुमार (कंपोजिट विद्यालय रोहाखी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
निधि कुमारी (कंपोजिट विद्यालय रोहाखी) एवं विकास कुमार (पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज) ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया।
चांदनी कुमारी (कंपोजिट विद्यालय रोहाखी) तृतीय, काजल यादव (कंपोजिट विद्यालय धंनीपुर) चतुर्थ तथा अखिलेश विश्वकर्मा (पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज) पंचम स्थान पर रहे।
इसके अलावा सुहानी कुमारी (कंपोजिट विद्यालय इमलिया), अफरोजा (पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज), अश्विनी (पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैदपुर) एवं कृष्णा यादव (पूर्व माध्यमिक विद्यालय बनभिखमपुर) ने टॉप-10 में स्थान बनाया।

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित
टॉप-10 में चयनित सभी विद्यार्थियों को खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि टॉप-10 में चयनित छात्र जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा बढ़ती है, ज्ञान का विस्तार होता है और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास होता है।
शिक्षकों की रही सक्रिय सहभागिता
कार्यक्रम के दौरान अभिषेक राय, अनुज कुमार सिंह, दिनेश यादव, अजय सिंह, शमशेर बहादुर, आदर्श यादव, केशरी नंदन जायसवाल, चंचल, विवेकानंद त्रिपाठी, विनोद सिंह, यादवेंद्र रावत, अंकित मिश्रा, पुनीता सिंह, रवि कुमार गुप्ता, गुलाम अहमद, चमन कुमार, अंबरीश कुमार, अवधेश कुमार सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

