चकिया वीडियो

फोन-पे का फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाकर दुकानदारों से ठगी

परमंदापुर बाजार में हड़कंप, बरियारपुर के युवकों पर गंभीर आरोप

इलिया (चंदौली)। थाना इलिया क्षेत्र के परमंदापुर बाजार में फोन-पे के नाम पर ठगी का मामला सामने आने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि बरियारपुर गांव के दर्जनों युवक दुकानों से सामान खरीदने के बाद बारकोड स्कैन कर अपने मोबाइल पर फर्जी ट्रांजेक्शन दिखाते थे और बिना भुगतान किए सामान लेकर फरार हो जाते थे। कई मामलों में दुकानदारों से नगद रुपये भी ले लिए गए।
कई महीनों से चल रहा था ठगी का खेल
दुकानदारों के अनुसार यह ठगी पिछले कई महीनों से चल रही थी, लेकिन शुक्रवार की शाम मामला उस समय उजागर हुआ जब बरियारपुर गांव के चार युवक एक साथ परमंदापुर स्थित एक परचून की दुकान पर पहुंचे। युवकों ने सामान लेने के बाद फोन-पे से भुगतान करने का दावा किया और दुकानदार को अपने मोबाइल पर ट्रांजेक्शन स्क्रीन दिखाकर नगद रुपये भी ले लिए।

ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगालने पर खुली पोल

दुकानदारों ने थाने में दी संयुक्त तहरीर

पुलिस जांच में जुटी

मामले को लेकर थाना इलिया पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!