दौड़ व वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का उत्साह, प्रशासन अलर्ट
चंदौली। तांला गांव में सोमवार को खेल महोत्सव जैसा माहौल रहेगा। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचेंगे।

दौड़ एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मंत्री खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेताओं को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का वातावरण है।
आयोजकों के अनुसार विधायक सुशील सिंह और कैलाश आचार्य भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंत्री दोपहर दो बजे जौनपुर के लिए रवाना होंगे।

