चंदौली प्रशासन

चंदौली में सख्त वाहन चेकिंग अभियान, 154 वाहनों का चालान

दो लाख से अधिक का जुर्माना

बिना हेलमेट और नो-पार्किंग पर सबसे ज्यादा कार्रवाई

चंदौली ।
यातायात नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाने के लिए जनपद में सोमवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात पुलिस व जनपदीय थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान कुल 154 वाहनों का चालान करते हुए ₹2,03,400 का जुर्माना अधिरोपित किया।

बिना हेलमेट और नो-पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चला अभियान

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का प्रयास

अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग कर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने नशे की हालत में वाहन न चलाने, मोबाइल का प्रयोग न करने, अवयस्कों को वाहन न सौंपने, सीटबेल्ट व हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने, ओवरलोडिंग न करने जैसे नियमों का पालन करने की अपील की।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के लिए सीटबेल्ट और हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!