डीडीओ सपना अवस्थी की अध्यक्षता में ब्लॉक सभागार में बैठक
शहाबगंज चंदौली विकासखंड सभागार में डीडीओ सपना अवस्थी की अध्यक्षता में सोशल ऑडिट रिपोर्ट के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की सोशल ऑडिट रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई।
पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कोऑर्डिनेटर सोनिया यादव ने कहा कि सोशल ऑडिट का मुख्य उद्देश्य योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में वित्तीय व तकनीकी आपत्तियां दर्ज की गई हैं, वहां संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को समयबद्ध स्पष्टीकरण देना होगा।
अनियमितताओं पर होगी सख्त कार्रवाई

डीडीओ सपना अवस्थी ने निर्देश दिया कि सोशल ऑडिट में सामने आई अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए। विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

बैठक में खंड विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और तकनीकी सहायकों को सभी लंबित आपत्तियों का शीघ्र व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि योजनाओं का लाभ पात्रों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच सके। इस दौरान खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह, एपीओ राजन सिंह, तकनीकी सहायक राजेश सिंह,ओम प्रकाश,लव केशरी,शिव बालक यादव,सत्यार्थ प्रकाश सिंह, राजेन्द्र भारती ,चंद्रबली सिंह, नित्यानंद खरवार राहुल कुमार,अजय राज, सतेन्द्र सिंह,समसाद, सतीश सिंह, रोजगार सेवक सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।

