प्रतिभा का सम्मान ही मजबूत भविष्य की नींव है — विधायक रमेश जायसवाल
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

इलियां। संत कबीर एजुकेशन एकेडमी में शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीडीडीयू नगर के विधायक रमेश जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह रहे।
दीप प्रज्वलन से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्रा स्नेहा कुमारी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वहीं अन्य सफल छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा रेंज साइकिल भेंट कर प्रोत्साहित किया गया।

अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह
मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि शिक्षा के साथ प्रतिभा का सम्मान बच्चों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। विद्यालय द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मानित करना एक सराहनीय पहल है। विशिष्ट अतिथि छत्रबली सिंह ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बड़ी संख्या में रहे उपस्थित
इस अवसर पर जायसवाल संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विशिष्ट अतिथि चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ,आलोक जायसवाल ,राघवेंद्र सिंह, प्रबंधक राधाकृष्णा जायसवाल, सुरेन्द्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रिंकू विश्वकर्मा, गीत शुक्ला, कैलाश जायसवाल, गुरुदेव चौहान, ओमप्रकाश जायसवाल, प्रीति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आभार ज्ञापन के साथ समापन
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

