चंदौली

सत श्री अकाल, जो बोले सो निहाल से गूंज उठा नगर

गुरु गोविंद सिंह का 356 वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया

नगर में रथ पर निकाली गई श्री गुरु ग्रंथ साहेब की भव्य शोभायात्रा,

रिपोर्ट मनोज सिंह, चंदौली : सिखों के दसवें गुरु गोविंद के 359 वें प्रकाशोत्सव पर रविवार को चकिया नगर का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। सत श्री अकाल,जो बोल सो निहाल की गूंज से नगर में गुंजायमान हो गया।

नगर में निकाली श्री गुरु ग्रंथ साहेब की भव्य शोभायात्रा में शामिल रथ को खालसा अनुयायियों ने भव्य ढंग से सजाया। रथ के जाने वाले मार्ग की किशोरियों ने सफाई की। महिलाएं व युवा पूरे उत्साह के साथ रथ के आगे चल रहे थे। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया।शोभा यात्रा में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार करन सिंह सभरवाल , सरदार महेंद्र दुआ सिंह खन्ना,सिंह सरदार गौतम सिंह, सरदार सुमन्त सिंह, सरदार मुन्ना सिंह, सरदार रंजीत सिंह,रमेश सिंह आदि लोग शामिल थे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!