चकिया

मंडलीय टीम का तिसरे दिन शहाबगंज ब्लॉक में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

तियरा, कौड़िहार व वनभिषमपुर के स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं की गुणवत्ता परखी गई

शहाबगंज । स्वास्थ्य विभाग की मंडल स्तरीय सपोर्टिव एवं सुपरविजन टीम के सदस्य आईडीएसपी के डीडीएम डॉ. आशीष कुमार ने सोमवार को तिसरे दिन शहाबगंज ब्लॉक के तियरा, कौड़िहार और वनभिषमपुर स्थित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा अभिलेखों के रखरखाव की गहन समीक्षा की गई।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। नियमित मॉनिटरिंग और फीडबैक के माध्यम से व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान एसीएचओ अमर सिंह, एआरओ रोशन पटेल, पीएमडब्ल्यू मुकेश कुमार, बीबीएम महिपाल,एएनएम संध्या, सीएचओ प्रियंका, एएनएम कंचन, सीएचओ आस्था मौर्या, सारिका सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!