चकिया विकास

तियरा के महारथपुर अमृत सरोवर लोकार्पण से साकार हुआ जल संरक्षण का सपना

शहाबगंज (चंदौली)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विकास खंड शहाबगंज के तियरां गांव स्थित महारथपुर में क्षेत्र पंचायत मद से निर्मित अमृत सरोवर का लोकार्पण सोमवार को भव्य समारोह में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश आचार्य रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्र मोहन गर्ग, आर. जगत साई एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह उपस्थित रहे। विधायक कैलाश आचार्य ने अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण किया। वहीं अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अमृत सरोवर का शुभारंभ किया।

करीब 2.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अमृत सरोवर जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार, किसानों की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ग्रामीणों को बेहतर पर्यावरणीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। परियोजना के अंतर्गत ओपन जिम एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी विकसित की गई है, जिससे गांव के लोगों को स्वास्थ्य और सुरक्षा दोनों का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि लोकार्पण से चार दिन पूर्व सीडीओ आर. जगत साई ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का निरीक्षण किया था तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे। खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ लगातार जुटे रहे।

इस अवसर पर अमृत सरोवर परियोजना की देखरेख करने वाली राधा आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विधायक कैलाश आचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों का उत्साहवर्धन हुआ।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि इस गांव सभा को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाए, ताकि जिले में बाहर से आने वाले अधिकारियों को उदाहरण के रूप में यह गांव दिखाया जा सके। विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि महारथपुर अमृत सरोवर के कार्य को देखते हुए जनपद के सभी नौ ब्लॉकों में इसी तरह की योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाना चाहिए।लागत व निर्माण*
क्षेत्र पंचायत मद से 2.5 करोड़ रुपये की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया है। इसमें तालाब का गहरीकरण, सीसी सड़क, सौंदर्यीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था शामिल है।

परियोजना से जल संरक्षण, भूजल स्तर में सुधार, किसानों को सिंचाई सुविधा, ग्रामीणों के लिए ओपन जिम और बेहतर पर्यावरण संतुलन सुनिश्चित होगा।

लोकार्पण से पूर्व सीडीओ आर. जगत साई ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।

अमृत सरोवर की देखरेख कर रही राधा आजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मंच से सम्मानित किया गया।

अमृत सरोवर परिसर में मुख्य अतिथियों ने दर्जनों वृक्ष लगाया। सभी फौजी के सुरक्षा की जिम्मेदारी की गई।
कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख गीता देवी, जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी, परियोजना निदेशक बीबी सिंह, चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, श्याम जी सिंह, जेई नेहा सिंह, एडीओ कोआपरेटिव सुनील राज पाल, थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र, लेखाकार प्रेम प्रकाश, राकेश सिंह, बाबील सिंह, कुलदीप सिंह, प्रधान लालब्रत पासवान, सजाउद्दीन, मुनिराज यादव,शमशाद अंसारी,सहित बड़ी संख्या में ब्लाक के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह सपना ने किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!