इसके चलते लगा जाम भारी मशक्कत के बाद रास्ता हुआ खाली

इलियां। कस्बा में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया जा रहा नव निर्मित गेट के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक डीसीएम वाहन बनाए गए बाईपास मार्ग में फंस गया। डीसीएम के फंसने से मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया, जिससे गाड़ियों का आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर तैनात होमगार्ड जवान ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू कराई। सड़क किनारे किए गए अस्थायी अतिक्रमण और अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटवाया गया, ताकि मार्ग को चौड़ा किया जा सके और फंसे डीसीएम को सुरक्षित रूप से निकाला जा सके।
होमगार्ड के सक्रिय भूमिका के चलते धीरे-धीरे यातायात सुचारू होने लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि नव निर्मित गेट के पास सड़क की चौड़ाई कम होने और अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है।

