
इलिया (चंदौली) । थाना क्षेत्र के खरौझा गांव के हिनौति मौजा स्थित हनुमान मंदिर की मूर्ति को शनिवार की रात अराजक तत्वों द्वारा तोड़ दिए जाने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश व्यक्त करने लगे।
ग्रामीणों की सूचना पर इलिया पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए लोगों को शांत कराया। पुलिस ने नई मूर्ति स्थापित कराने तथा दो घंटा लगाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
इस दौरान ग्राम प्रधान राजन सिंह, राजू पाण्डेय, पताली सिंह, गोपाल गुप्ता, शशिकांत सिंह, मुन्ना दुबे, छट्ठू सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर उपस्थित रहे।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

