दो पिकअप और एक ब्रेजा से तीन गोवंश बरामद, एनएच-2 पर बैरियर तोड़ने की कोशिश

सैयदराजा (चन्दौली)
थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो पिकअप वाहन और एक ब्रेजा से तीन शातिर गो-तस्करों को गिरफ्तार कर तीन राशि गोवंश बरामद किया है। पुलिस की सतर्कता से तस्करी का प्रयास विफल हो गया।
एनएच-2 पर बैरियर तोड़कर भागने की कोशिश
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कस्बा सैयदराजा से जेठमलपुर तिराहा पहुंचकर एनएच-2 के उत्तरी लेन पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई। इसी दौरान चन्दौली की ओर से आ रही दो पिकअप को रोकने का इशारा किया गया। तभी एक सफेद ब्रेजा पिकअप के समानांतर आकर उसमें बैठे लोगों को पुलिस की सूचना देते हुए तेजी से भागने का इशारा करने लगी।
भागने के प्रयास में दोनों पिकअप पुलिस बैरियर से टकरा कर रुक गईं, जबकि ब्रेजा डिवाइडर के पास जाकर रुकी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों वाहनों में सवार आरोपियों को दबोच लिया।
तीन वाहन, गोवंश व मोबाइल बरामद
पुलिस ने मौके से तीन गोवंश, तीन वाहन—
UP 62 DT 4781 (इंट्रा पिकअप),
UP 67 BT 2665 (पिकअप),
UP 62 BP 7667 (ब्रेजा)
के साथ दो एंड्रॉयड मोबाइल और 400 रुपये बरामद किए।
कानूनी कार्रवाई
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना सैयदराजा में मु.अ.सं. 33/26 अंतर्गत धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 109/3(5) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
सनी सरोज पुत्र राजपती सरोज, निवासी ग्राम गढ़ा सैनी, थाना बक्सा, जिला जौनपुर (21 वर्ष)
हरिशंकर यादव पुत्र रामनाथ यादव, निवासी ग्राम सादनपुर, थाना बक्सा, जिला जौनपुर (45 वर्ष)
संतोष यादव पुत्र जीयाराम यादव, निवासी ग्राम सादनपुर, थाना बक्सा, जिला जौनपुर (38 वर्ष)
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त हरिशंकर यादव के विरुद्ध थाना कन्दवा, जनपद चन्दौली में अभियोग संख्या 83/2017 (धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम) दर्ज है।
पुलिस टीम
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।

