“इंट्री फीस” के नाम पर प्रति ट्रक 5000 रुपये मांगने का आरोप, सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंदौली। जिले में एआरटीओ विभाग में तैनात एक सिपाही पर ट्रांसपोर्टर ने गंभीर आरोप लगाए हैं। गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी ट्रांसपोर्टर सुनील कुमार यादव ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके TSY ट्रांसपोर्ट के तहत करीब 20 ट्रक विभिन्न जिलों से गिट्टी लाकर परिवहन करते हैं।
आरोप है कि 19/20 फरवरी 2026 की रात चंदौली–मिर्जापुर बॉर्डर के बरईपुर के पास उनकी ट्रक (UP61AT9057) को एआरटीओ विभाग में तैनात सिपाही दुर्गा श्रीवास्तव ने जबरन रोक लिया और चंदौली जिले में लाकर चालान करते हुए वाहन को सीज कर दिया। ट्रांसपोर्टर का कहना है कि सिपाही ने प्रत्येक ट्रक से हर महीने 5000 रुपये “इंट्री फीस” देने का दबाव बनाया।
ओवरलोडिंग में ट्रक सीज करने की आई बात,
मामले में एआरटीओ विभाग की ओर से बताया गया कि संबंधित ट्रांसपोर्टर के पास 20 से अधिक वाहन हैं, जो अक्सर ओवरलोड होकर जिले से गुजरते हैं। चेकिंग के दौरान गाड़ियों को रोकने पर चालक कई बार दूसरे जनपद की ओर भागने लगते हैं।
एआरटीओ के अनुसार जांच के दौरान नियम उल्लंघन मिलने पर एक ट्रक को सीज किया गया था। विभाग का कहना है कि ट्रांसपोर्टर ने वाहन छोड़ने का दबाव बनाया और ऐसा न करने पर झूठे आरोप में फंसाने की धमकी भी दी।
ट्रांसपोर्टर के तहरीर पर मुकदमा दर्ज सिपाही गिरफ्तार,
ट्रांसपोर्टर के तहरीर पर सदर थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया उसके तुरंत बाद आरोपित सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया। सिपाही के गिरफ्तार होते विभाग में हड़कंप मच गया।



