चकिया शिक्षा

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा शुरू, पहले दिन उत्साह

प्रमुख केंद्रों पर रही भीड़, सघन जांच के बाद मिला प्रवेश

परीक्षा के बाद जाम से जूझा नगर

रिपोर्ट मनोज सिंह, चंदौली । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा बुधवार को जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से प्रारंभ हुई। पीडीडीयू नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख परीक्षा केंद्रों — नगर पालिका इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज , रामकृष्ण महिला विद्यालय तथा जनपद के सभी केन्द्रों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ देखी गई।

पहली पाली की परीक्षा समाप्त होते ही विद्यालयों के बाहर अभिभावकों और वाहनों की संख्या अचानक बढ़ गई, जिससे नगर के मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। सभी मार्ग सहित आसपास के क्षेत्रों में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस कर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए यातायात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!