अखिल भारतीय किसान सभा व खेत मजदूर यूनियन ने निकाला जनसंपर्क अभियान

चकिया (चंदौली)।
देशव्यापी 12 फरवरी आम हड़ताल के समर्थन में अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन के बैनर तले बुधवार को गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाया गया। किसान सभा के जिला मंत्री लालचंद सिंह तथा खेत मजदूर नेता जय नाथ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पर्ची बांटकर आम जनता से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की।
डुमरी से अरारी तक चला प्रचार अभियान
प्रचार अभियान ग्राम बड़ौरा, डुमरी, ओलीपुर, मसोई, कवलपूरवा, मझुई, भुड़कुड़ा, बटौवा,जिगना, बरियारपुर, रामपुर होते हुए अरारी तक चलाया गया।

इन मांगों को लेकर हो रहा है आम हड़ताल
नेताओं ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ यह आम हड़ताल किया जा रहा है।
प्रमुख मांगें हैं—
मनरेगा की बहाली और मजदूरी सुनिश्चित करने की गारंटी,
लेबर कोर्ट की पुनर्बहाली
बिजली बिल माफी एवं स्मार्ट मीटर लगाना बंद किया जाए,
300 यूनिट मुफ्त बिजली की व्यवस्था,
कर्ज माफी और भूमि अधिग्रहण का विरोध, सहित कई प्रमुख मांगें है।
12 फरवरी को चकिया में जुटने की अपील
जिला मंत्री लालचंद सिंह ने कहा कि 12 फरवरी को बड़ी संख्या में किसान-मजदूर चकिया काली जी के पोखरा पर एकत्र होकर संघर्ष में भाग लेंगे। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे आम हड़ताल को सफल बनाते हुए किसान-मजदूरों के हक की इस लड़ाई में शामिल हों।
इस दौरान रामदास, नंदलाल, स्वरूप, प्रेम प्रकाश, कल्लू यादव लालजी मास्टर, स्वामीनाथ, सहित दर्जनों किसान-मजदूर नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

