चकिया

नारी शक्ति को मिला सम्मान: पांच महिलाओं को नारी प्रेरणा सम्मान से किया गया सम्मानित

महिला दिवस पर हुआ सम्मान समारोह का आयोजन समाज सेवा चिकित्सा व पुलिस क्षेत्र की महिलाएं हुई सम्मानित

चकिया, चंदौली अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के गांधी पार्क परिसर मे ‘सशक्त होती भारत की बेटियां’ विषय पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ चकिया विधायक कैलाश आचार्य, नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गीता शुक्ला, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता तथा समाजसेवी कैलाश प्रसाद जायसवाल ने मां दुर्गा के चित्र पर दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर किया।

वहीं नगर पंचायत चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि नारी शक्ति समाज की असली ताकत है। महिलाओं को सम्मान और अवसर मिलने से ही मजबूत और विकसित समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज देश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं।

इस दौरान एडीओ कोऑपरेटिव श्री चंद्र, समाजसेवी सत्य प्रकाश गुप्ता, थाना प्रभारी अर्जुन सिंह, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, प्रशांत कुमार, अमरदीप गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक प्रधान सीमा गुप्ता, सभासद ज्योति गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सदर मुस्ताक अहमद खान ने किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!