चंदौली

मटका फोड़ होली में झूमे युवा, फागुन के रंग में सराबोर रहा जनपद

गुलाबी ठंड ने सुबह डाला खलल, धूप निकलते ही उड़े अबीर-गुलाल,

रिपोर्ट मनोज सिंह ,चंदौली। रंगों के पर्व होली पर बुधवार को जनपद में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। सुबह के समय गुलाबी ठंड और सर्द हवा के झोंकों ने कुछ देर के लिए होली के रंग में खलल जरूर डाला, लेकिन जैसे ही सूरज की किरणें धरती पर पड़ीं, वातावरण अबीर-गुलाल से सराबोर हो गया। सुबह करीब आठ बजे के बाद युवाओं की टोली सड़कों पर निकल आई और पूरे जनपद में होली का उल्लास दिखाई देने लगा।
भोर में सर्द हवा के कारण लोगों को ठंड का अहसास हो रहा था। सुबह सात बजे तक सूर्य की किरणें बादलों में छिपी रहीं, जिससे होली खेलने का उत्साह कुछ धीमा रहा। लेकिन जैसे ही धूप निकली, लोगों की टोलियां घरों से बाहर निकल आईं और रंग-अबीर के साथ होली खेलने लगीं। ज्यों-ज्यों दिन चढ़ता गया, रंगों का उत्साह और भी बढ़ता चला गया।

मटका फोड़ प्रतियोगिता में दिखा उत्साह

सड़कों और गलियों में गूंजा होली का उल्लास

सुरक्षा का रहा पुख्ता इंतजाम

होली के पर्व को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती रही। इसके साथ ही पुलिस दिनभर विभिन्न इलाकों में गश्त करती रही, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
कुल मिलाकर जनपद में होली का पर्व उल्लास, भाईचारे और उमंग के साथ मनाया गया। रंग-अबीर और गुलाल के बीच लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और त्योहार का आनंद उठाया

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!