चकिया

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती पर जन विमर्श व कवि गोष्ठी का आयोजन

वक्ताओं ने कहा कि भारत का सांस्कृतिक मंच भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान नायकों नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शहीद भगत सिंह के अद्वितीय त्याग, बलिदान और क्रांतिकारी विचारों को प्रेरणा स्रोत मानता है। मंच का उद्देश्य उनके सपनों, विचारों, सिद्धांतों और कर्तव्यबोध को जन-जन तक पहुंचाते हुए मेहनतकश अवाम के हितों को केंद्र में रखकर जनता को जागरूक और संगठित करना है। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी समझौतों से नहीं, बल्कि जनता की एकजुट ताकत से हासिल की गई थी और आज भी उसी चेतना को जीवित रखने की आवश्यकता है।
जन विमर्श में डॉ. मिश्रीलाल, अजय राय, सुदामा पांडे, रामजी यादव, अलियार प्रधान, वसीम अहमद, पूनम भारती, तेजबली अनपढ़, जगजीवन लाल ‘जीवन’, आनंद माया मार्गदर्शी, अब्दुल कलाम बनारसी, शिवदास अनपढ़, शशि रंजन, कृष्णा चंद्रमा और राम जियावन बहाल बनारसी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कवि गोष्ठी में कवियों ने देशभक्ति, सामाजिक न्याय और जनसंघर्ष से ओत-प्रोत कविताओं के माध्यम से श्रोताओं में जोश और चेतना का संचार किया। कार्यक्रम के अंत में सभी कवि बंधुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम जायसवाल,संयोजक वसीम अहमद, संचालन भगत सिंह विचार मंच के संयोजक डॉ. मिश्रीलाल पासवान ने किया।
कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!