अपराध चकिया

कम्पोजिट विद्यालय करनौल में अराजक तत्वों का तांडव

शहाबगंज (चंदौली)।
क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय करनौल में रविवार की रात अराजक तत्वों ने खिड़की के रास्ते घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान विद्यालय के कमरों में लगे पंखों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, वहीं बच्चों के पठन-पाठन में उपयोग होने वाले श्यामपट भी तोड़ दिए । इतना ही नहीं, विद्यालय में सुरक्षित रखे गए महत्वपूर्ण अभिलेखों को भी तीतर-बितर कर कमरों में फेंक दिया गया।
सोमवार को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के लिए जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे, तो कमरों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए। दो कमरों में पंखे टूटे मिले, जबकि एक अन्य कमरे में रखे विद्यालय के कागजात बिखरे पड़े थे। घटना की जानकारी होते ही विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

प्रधानाध्यापक कृष्णकांत त्रिपाठी ने जानकारी के बाद मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल में जुट गई। विद्यालय में हुई इस तोड़फोड़ से शिक्षकों में आक्रोश है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अराजक तत्वों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
अपराध सकलडीहा

ड्यूटी के दौरान पीजी कॉलेज चौकीदार की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंदौली धानापुर कस्बे में स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ड्यूटी के दौरान एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों
error: Content is protected !!