युवक की गई जान ,हादसे में किशोर गंभीर
वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर

चंदौली ।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर जगदीश सराय गांव के समीप गुरुवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज गति से जा रही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल किशोर को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर एकली गांव निवासी मनीष कुमार (22) पुत्र रामवृक्ष के रूप में हुई है। वहीं घायल किशोर संजीत (12) निवासी करवा गांव, मिर्जापुर बताया गया है। दोनों के बीच मामा-भांजे का रिश्ता बताया जा रहा है।

