पांच पंचायत सहायकों को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

शहाबगंज।
जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा ने गुरुवार को डिजिटल फसल सर्वे कार्य में लगे पंचायत सहायकों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति का जायजा लिया। बैठक के दौरान सर्वे कार्य में लापरवाही सामने आने पर डीपीआरओ ने कड़ा रुख अपनाया।
कार्य असंतोषजनक मिलने पर नोटिस
समीक्षा में पांच पंचायत सहायकों का कार्य संतोषजनक न पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस पाने वालों में अखिलेश यादव (ढोढ़नपुर), ज्ञान चंद्र (तियरा), सोनी यादव (केरायगांव), कनीज फातिमा (बड़गांवा) और मनीषा यादव (भोड़सर) शामिल हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि समय से सर्वे कार्य पूर्ण न करने और कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधितों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
ग्राम विकास अधिकारी भी मिले अनुपस्थित
इसी क्रम में डीपीआरओ द्वारा ग्राम विकास अधिकारी स्थामा अपने तैनाती गांव में अनुपस्थित पाए गए। इस पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
डीपीआरओ ने स्पष्ट किया कि पंचायत स्तर पर संचालित सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों-कर्मचारियों को नियमित रूप से गांव में उपस्थित रहकर कार्य करना अनिवार्य होगा।

