खेल से शारीरिक ही नहीं, मानसिक विकास भी मजबूत होता है : परवीन रुस्तम
दौड़, दम और दांव-पेंच का मुकाबला, अभ्युदय स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया जज्बा

चकिया।राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल, लेवा मवैया के परिसर में अभ्युदय इंटर स्कूल स्पोर्ट्स कंपटीशन का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्कूल के चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित स्कूल के एम.डी. द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात उन्होंने प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ करते हुए खेलों के लिए हरी झंडी दिखाई।
प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें कबड्डी, 100 मीटर दौड़, 50 मीटर दौड़, बैलून रेस, शेक रेस एवं डिस्कस थ्रो शामिल रहे। खिलाड़ियों में सुबह से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और बच्चों ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए स्कूल के डायरेक्टर प्रवीन रुस्तम ने कहा कि खेल न केवल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानसिक विकास को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं।
कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल विभा सिंह, वाइस प्रिंसिपल मुकेश कुमार सिंह, स्पोर्ट्स कोच शमशाद अहमद सहित समस्त शिक्षक-गण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता की सराहना की।

प्रतियोगिता के पहले दिन के परिणाम इस प्रकार रहे
50 मीटर रेस (बॉयज) में ओम ने प्रथम, कुंज ने द्वितीय तथा सानू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
50 मीटर रेस (गर्ल्स) में आराध्या सिंह प्रथम एवं श्रेयांशी दुबे तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर रेस (बॉयज) में मयंक प्रथम, प्रणव द्वितीय तथा दिव्यांशु तृतीय स्थान पर रहे।
बैलून रेस में रितिक प्रथम, आराध्या सिंह द्वितीय तथा अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं।
शेक रेस (बॉयज) में विनय प्रथम, अनज द्वितीय एवं अनज तृतीय स्थान पर रहे।
शेक रेस (गर्ल्स) में पूजा प्रथम, निशा द्वितीय एवं नैंसी तृतीय स्थान पर रहीं।
कबड्डी (बॉयज) में कृष्णा, श्लोक दुबे, आतिफ, दिव्यांश पांडे एवं समर गुप्ता की टीम ने जीत दर्ज की।

कबड्डी (गर्ल्स) में अल्फिया, रिया, निशा, तनिष्का एवं हिमांशी की टीम विजेता रही।
अंत में राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल प्रबंधन की ओर से सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

