चकिया

जनसुनवाई या जन-उपेक्षा ? शहाबगंज विकास खण्ड के एक गांव का जिला मुख्यालय पर शिकायतें लंबित

46 दिन बाद भी आईजीआरएस पर कार्रवाई शून्य, व्यवस्था सवालों के घेरे में

इलिया / चन्दौली : जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए बनाई गई आईजीआरएस व्यवस्था चन्दौली जनपद में दम तोड़ती नजर आ रही है। हालात यह हैं कि शहाबगंज विकास खण्ड के एक गांव से संबंधित शिकायत को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज हुए कई सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका निस्तारण नहीं हो सका है।
यही नहीं, 25 दिसंबर 2025 को दर्ज की गई दो अन्य
शिकायतें—
शिकायत संख्या 40019625021339 (मुख्य विकास अधिकारी से संबंधित)
शिकायत संख्या 40019625021342 (पंचायती राज अधिकारी से संबंधित)

जिला स्तर पर ही अटकी जांच, ब्लॉक–तहसील की क्या बिसात?

बिना जांच रिपोर्ट, सिर्फ़ ‘वाहवाही मॉडल’

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आईजीआरएस पर कई मामलों में मौके पर जाए बिना ही रिपोर्ट लगा दी जाती है। उद्देश्य न समस्या का समाधान, न जवाबदेही— बस पोर्टल पर निस्तारण दिखाओ और उच्चाधिकारियों से शाबाशी बटोर लो। ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं।

व्यवस्था खुद बन गई व्यंग्य

बड़ा सवाल—कब होगा असली निस्तारण?

शहाबगंज विकास खण्ड के गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक लंबित शिकायतें यह साबित कर रही हैं कि जनसुनवाई व्यवस्था कागज़ों में भले मजबूत हो, लेकिन ज़मीन पर उसकी हालत कमजोर है।
अब देखना यह है कि प्रशासन इन मामलों में वास्तविक जांच कर समयबद्ध कार्रवाई करता है या फिर यह शिकायतें भी आईजीआरएस की लंबित फाइलों में गुम होकर रह जाएंगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!