चंदौली

ग्राम प्रधानों ने विधायक कैलाश आचार्य व भाजपा जिलाध्यक्ष का किया सम्मान

ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला हैं” – छत्रबली सिंह

गांवों के विकास की जिम्मेदारी और बढ़ी, जनहित सर्वोपरि रहेगा” – कैलाश आचार्य

चंदौली। ग्राम पंचायतों के निर्वाचित प्रधानों का पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद शासन द्वारा उन्हें प्रशासक के रूप में कार्य करने की जिम्मेदारी दिए जाने पर जनपद के ग्राम प्रधानों ने क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह का सम्मान किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में ग्राम प्रधानों ने जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी।

इस दौरान प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पवन प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राम प्रधानों की मांगों और समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में जनप्रतिनिधियों का सहयोग हमेशा मिलता रहा है। सम्मान समारोह के माध्यम से प्रधानों ने उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।
कार्यक्रम में राधा कृष्ण मालवीय, नीरज सिंह, नित्यानंद खरवार, अवधेश सिंह, प्रेम नारायण गुप्ता, शीला गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, गुलफाम अहमद मिक्कू, समसाद अंसारी, बाबील सिंह, मनोहर केशरी सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!