सैकड़ो की संख्या में जुटे श्रद्धालु
चकिया (चंदौली)। सैदूपुर ग्राम पंचायत के फत्तेपुर गांव में संदीप मौर्या के पुत्र आल्हा के दूसरे जन्मदिन के अवसर पर भव्य कराह पूजा का आयोजन किया गया। पूजा में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे गांव में धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा।
जौनपुर से पधारे संगम भगत जी ने विधि-विधान से कराह पूजा संपन्न कराई। बताया गया कि यह पूजा कृष्ण दुर्गा वंश की परंपरा से जुड़ी होती है, जिसका उद्देश्य सुख-समृद्धि, जनकल्याण और वातावरण की शुद्धि माना जाता है।

खौलती खीर और घी में पूड़ी छानने का अद्भुत अनुष्ठान
पूजा के दौरान श्रद्धा और आस्था का अनोखा दृश्य देखने को मिला। खौलती हुई खीर से स्नान तथा खौलते घी में हाथ डालकर पूड़ी छानने जैसे चमत्कारिक अनुष्ठान किए गए, जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
संदीप मौर्या ने बताया कि पुत्र आल्हा के जन्मदिन पर कराह पूजा का आयोजन कर प्रसाद वितरण करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नारद मौर्य, प्रदीप मौर्य, सोनू यादव, जिला पंचायत सदस्य दशरथ सोनकर, समाजसेवी सुनील यादव, सत्यम सोनकर, देवा सरकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे

