चंदौली प्रशासन

चंदौली पुलिस में बड़ा फेरबदल: आरक्षियों/मुख्य आरक्षियों के तबादले

कानून-व्यवस्था व प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए स्थानांतरण सूची जारी

इलिया से आलोक सिंह पर गिरी गाज पुलिस लाइन हुआ स्थानांतरण

चंदौली। जनपद में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा प्रशासनिक समायोजन के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने आरक्षियों, मुख्य आरक्षियों व महिला आरक्षियों की स्थानांतरण सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार जनपद के विभिन्न थानों, महिला सुरक्षा केंद्रों एवं पुलिस लाइन से कुल दर्जनों कर्मियों का तबादला किया गया है।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण कानून-व्यवस्था की दृष्टि से तात्कालिक प्रभाव से लागू होगा। संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन थानों में हुआ फेरबदल

इलिया से आलोक सिंह गए पुलिस लाइन

इलिया थाने पर तैनात आलोक सिंह की क्षेत्र में शराब की दुकान से वसूली को लेकर पर्ची वायरल हुई थी लोग लाइन स्थानांतरण का यही वजह मान रहे हैं।

प्रशासनिक संतुलन पर जोर

महिला सुरक्षा को प्राथमिकता

स्थानांतरण सूची में महिला आरक्षियों को महिला सुरक्षा केंद्र, महिला थाना एवं अन्य संवेदनशील इकाइयों में प्राथमिकता के आधार पर तैनात किया गया है। इससे महिला संबंधी अपराधों के मामलों में त्वरित कार्रवाई और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।

तत्काल प्रभाव से लागू

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!