किसान चंदौली प्रशासन

कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस: धान खरीद गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

धान खरीद में अनियमितता पर दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी: जिलाधिकारी

चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को चंदौली में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्र मोहन गर्ग ने की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों की शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

धान खरीद में गड़बड़ी पर जांच के आदेश

चंद्रप्रभा डैम और सिंचाई व्यवस्था पर चर्चा

किसानों ने चंद्रप्रभा डैम से पानी गिराने, बेलन नदी पर बंजारिया, मझगाई और जनकपुर के कुलावों की मरम्मत, नहरों की सफाई एवं अतिक्रमण हटाने का मुद्दा उठाया।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए पानी कम करना आवश्यक है, लेकिन जरूरत भर ही पानी निकाला जाएगा। किसानों को आश्वस्त किया गया कि अगली फसल के लिए पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।

कंट्रोल रूम स्थापना की मांग

सर्वे में किसानों की भागीदारी अनिवार्य

जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी जब भी सर्वे के लिए गांव जाएं तो क्षेत्रीय किसानों को पूर्व सूचना देकर बुलाएं, उनसे संवाद करें और मौके पर ही समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साईं, कृषि अधिकारी, डिप्टी आरएमओ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सहित विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
किसान

बोरा नदारत, अंगूठा भी अधूरा—धान खरीद में खरौझा से तियरी तक गड़बड़ी

इलिया (चंदौली)। धान खरीद व्यवस्था में व्यापक अनियमितता का मामला सामने आया है। सहकारी समिति खरौझा पर जहां एक सप्ताह
error: Content is protected !!