एकात्म मानववाद राष्ट्र निर्माण का मूल आधार : देवेंद्र सिंह पटेल
कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त करेगा प्रशिक्षण अभियान

चंदौली। भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक बुधवार को जिला कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र सिंह पटेल रहे।
उन्होंने कहा कि 5 फरवरी को दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यशाला तथा 14 फरवरी को प्रदेश कार्यशाला संपन्न हुई। उसी क्रम में जनपद स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।
देवेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय का एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण का मूल आधार है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद भारत की आत्मा है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्र को सशक्त बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। भाजपा इसी विचारधारा के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर कार्य कर रही है।
जिलाध्यक्ष काशी नाथ सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण महा अभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक विकास का सशक्त माध्यम है। इससे कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति और विचारधारा की विस्तृत जानकारी मिलेगी, जिससे संगठन और मजबूत होगा।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, सूर्य मुनि तिवारी, राजेश सिंह, हरिवंश उपाध्यक्ष, जैनेन्द्र कुमार, अनिल तिवारी, प्रमोद पटेल, सतीष सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

