ब्लॉक सभागार में हुआ प्रशिक्षण

शहाबगंज। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत विकास खंड सभागार में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के लिए एक दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में क्षेत्र पंचायत सदस्यों, सहायक विकास अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों ने प्रतिभाग किया। योजनाओं व वित्तीय प्रबंधन पर दिया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य
पंचायत प्रतिनिधियों को शासन की विभिन्न योजनाओं, वित्तीय प्रबंधन, विकास कार्यों की निगरानी तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने से संबंधित अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना रहा।
प्रशिक्षण सत्र में क्षेत्र पंचायत विकास योजना की बैठक प्रक्रिया, क्षेत्र पंचायत का गठन, पंचायत की स्वयं की आय के स्रोत, सतत विकास योजना तथा कार्ययोजना में शामिल किए जाने वाले बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पंचायतों में पारदर्शिता, डिजिटल कार्यप्रणाली और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

पंचायत कल्याण कोष की दी गई जानकारी
डीपीआरसी द्वारा चयनित मास्टर ट्रेनर रामकुंवर भारती ने पंचायत कल्याण कोष की जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख या ग्राम प्रधान के पद पर रहते हुए मृत्यु होने पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य के निधन पर पांच लाख रुपये, क्षेत्र पंचायत सदस्य को तीन लाख रुपये तथा वार्ड सदस्य के लिए दो लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है।

कई प्रतिनिधि रहे उपस्थित
प्रशिक्षण शिविर में ट्रेनर सुनील कुमार, अंकित यादव, सोनल यादव, सचिव राजेंद्र भारती, अजय राज, स्थामाह, राहुल कुमार सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को ग्राम स्तर पर बेहतर प्रशासन और विकास कार्यों के लिए प्रेरित किया गया।

