तहसील परिसर में मे हुई श्रद्धांजलि सभा,

रिपोर्ट मनोज सिंह, चंदौली। जनपद के सदर तहसील परिसर में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर स्वर्गीय अधिवक्ता सुरेंद्र प्रताप सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिवक्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
न्यायालय भवन निर्माण आंदोलन में रहा अहम योगदान
वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सुरेंद्र प्रताप सिंह वकालत के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी रहे। न्यायालय भवन निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने लंबा संघर्ष किया और लगभग 13 दिनों तक आमरण अनशन में भी भागीदारी निभाई। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

गरीबों की सहायता में रहते थे अग्रणी
सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राकेश रतन तिवारी ने कहा कि स्वर्गीय सिंह समाज के गरीब एवं वंचित वर्ग की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनका निधन अधिवक्ता समुदाय के लिए अपूर्णनीय क्षति है।
हृदय गति रुकने से हुआ निधन
बताया गया कि विगत 17 फरवरी को अचानक हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया। इस समाचार से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।
श्रद्धांजलि सभा में संतोष कुमार सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, विद्या चरण सिंह, सुल्तान अहमद, जयप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।




