चकिया शिक्षा

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के 8 छात्र सफल

कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह एक हजार मिलेगी छात्रवृत्ति

शहाबगंज (चंदौली)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा एनएमएमएस का परिणाम जारी होने के साथ ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय शहाबगंज के लिए खुशी की खबर आई है। विद्यालय के आठ विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल कर कक्षा 9 से 12 तक प्रतिमाह एक हजार छात्रवृत्ति पाने की पात्रता प्राप्त की है।
विद्यालय परिवार में चयनित छात्रों की इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है। शिक्षकों ने इसे बच्चों की मेहनत और नियमित मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

चयनित छात्र-छात्राएं

विद्यालय के राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यालय के आठ विद्यार्थियों के चयन पर शिक्षक केशरी नन्दन जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों की कठिन मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि विद्यार्थी लक्ष्य तय कर निरंतर प्रयास करें तो सफलता अवश्य मिलती है।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में बच्चों को प्रारंभ से ही प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक किया जाता है और अतिरिक्त कक्षाएं संचालित कर विषयवार मार्गदर्शन दिया गया। “हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धी भावना विकसित करना है,” उन्होंने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे आगे चलकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। साथ ही अन्य विद्यार्थियों से भी प्रेरणा लेकर आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस दौरान विजई प्रसाद,राम पति,विकास यादव,भूपेंद्र सिंह,विजय कुमार, फिरोज अहमद, पियूष कांत पांडेय,अजय सिंह सपना, विनोद मौर्य, संतोष त्रिपाठी सहित अविभावकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी आगामी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!