चकिया (चंदौली): चकिया नगर में फांसी का फंदा लगाने एक युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगर निवासी एवं अधिवक्ता प्रदीप जायसवाल के छोटे भाई संदीप जायसवाल (लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बताया जा रहा है कि संदीप जायसवाल विवाहित थे और अपने परिवार के साथ चकिया नगर में रहते थे। उनके दो छोटे-छोटे बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र करीब तीन वर्ष और दूसरे की लगभग एक वर्ष बताई जा रही है। पिता की असमय मौत से दोनों मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।
घटना के बाद जुटी लोगों की भीड़

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहल्ले में मातम का माहौल बना हुआ है और हर कोई इस घटना से स्तब्ध नजर आ रहा है।
मौत को लेकर हो रही तरह-तरह की चर्चाएं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की मौत कैसे किन परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। घटना के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
फिलहाल इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोग इस दर्दनाक घटना की सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।




