चंदौली

भिटियां मंदिर परिसर में किसान विकास मंच का होली मिलन समारोहकिसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन

28 मार्च को स्थापना दिवस मनाने का निर्णय

चंदौली। किसान विकास मंच की ओर से भिटियां मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। गेहूं की सिंचाई और लगन-बरात के व्यस्त मौसम के बावजूद दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक किसान आते-जाते रहे और आपस में गले मिलकर पर्व की खुशियां साझा करते रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खेती से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर गंभीर चर्चा की। बीच-बीच में होली गीतों की प्रस्तुति से माहौल पूरी तरह होलीमय हो गया। किसान नेताओं ने कहा कि आज किसानों को खेती में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान राम अवध सिंह ने “भींगी सारी गुलाबी चुनरिया रे, मोहे मारे नजरिया सांवरिया रे” और “होली के दिन खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं” जैसे होली गीत सुनाकर माहौल को उत्साह से भर दिया। अंत में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न नारों के साथ अपनी एकजुटता भी प्रकट की।
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का स्थापना दिवस 28 मार्च को बरियारपुर में मनाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में अशोक सिंह, श्याम बिहारी सिंह, राधेश्याम पांडेय, इंद्रदेव यादव, बिजयमल मौर्य, सुरेश मौर्य, अशोक कुमार द्विवेदी, अयूब खान, दुर्गेश पांडेय, राम भरत सिंह, रमेश पांडेय, राधेश्याम सिंह, सुदामा यादव, अनिल पांडेय, राजेश्वर सिंह, अनिल सिंह, राम अशोक पाण्डेय, रामानुज पांडेय, राकेश सिंह, अविनाश सिंह, चंद्रेश पांडेय, जय किशोर सिंह, दीनबंधु सिंह, दीनदयाल सिंह, अवधेश सिंह, अम्बुज सिंह, सिप्पू सिंह, मनमोहन सिंह, शिवाजी सिंह और सत्य नारायण दूबे सहित कई किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अयूब खान ने की, जबकि संचालन संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने किया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!