चकिया

महारथपुर तियरा गांव में श्रीराम कथा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

श्रीराम कथा में राम-सीता प्रथम मिलन प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

शहाबगंज (चंदौली): क्षेत्र के महारथपुर तियरा गांव में रघुवर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के चौथे दिन सोमवार को श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। कथा व्यास रश्मि मिश्रा (श्रीधाम वृंदावन) ने भगवान श्रीराम की बाल लीलाओं, महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, अहिल्या उद्धार तथा पुष्प वाटिका प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया। कथा का श्रवण करने के लिए दूर-दूर से आए श्रद्धालु कथा पंडाल में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और पूरे समय भक्ति भाव में डूबे रहे।

कथा के दौरान अहिल्या उद्धार प्रसंग का भी अत्यंत भावुक वर्णन किया गया। कथा व्यास ने बताया कि महर्षि गौतम के श्राप के कारण अहिल्या पत्थर की शिला बन गई थीं। जब भगवान श्रीराम महर्षि विश्वामित्र के साथ उस स्थान से गुजरे, तब उनके चरण स्पर्श से अहिल्या को पुनः जीवन प्राप्त हुआ। यह प्रसंग भगवान श्रीराम की करुणा, दया और भक्तों पर उनकी असीम कृपा का प्रतीक है। इस प्रसंग को सुनकर श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंच रहे हैं। कथा के माध्यम से लोगों को धर्म, मर्यादा और सदाचार का संदेश दिया जा रहा है।
कथा के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिकता का माहौल बना रहा।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!