चकिया

विश्व वानिकी दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत चंद्रप्रभा रेंज में हुआ पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वन विभाग ने किया पौधारोपण, लिया हरियाली बढ़ाने का संकल्प

चकिया / चंदौली। विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शनिवार को चंद्रप्रभा रेंज स्थित लतीफशाह वन विश्राम गृह परिसर में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर वृक्ष बंधु श्री परशुराम सिंह के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना तथा वृक्षारोपण के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में वन दरोगा रिशु चौबे, श्रीमती जागृति यादव, अरविंद गौड़, मनदीप गौड़ सहित अन्य वन कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अंत में उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे अपने-अपने स्तर पर अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस प्रकार का आयोजन न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाता है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित करता है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!