मुगलसराय

मानसरोवर तालाब में मिला युवक का शव, एक दिन से था लापता, इलाके में मचा हड़कंप

रहस्यमय हालात में तालाब में मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसरोवर तालाब में रविवार की दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब तालाब में एक युवक का शव उतराया हुआ देखा गया। स्थानीय लोगों ने जब पानी में शव तैरता हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।

घटना की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

इस संबंध में अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला डूबने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

प्रशासन मुगलसराय

अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई

जी.टी.आर. पुल के पास ऑटो से 51.20 लीटर अवैध शराब बरामद चंदौली। थाना अलीनगर पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम
मुगलसराय

कुड़ा बाजार सकलडीहा, अलीनगर व मुगलसराय थानों व चौकी की बदली गई तैनाती

चंदौली।जनपद पुलिस महकमे में प्रशासनिक दृष्टि से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस स्थानांतरण सूची के अनुसार पांच उपनिरीक्षकों (दरोगाओं)
error: Content is protected !!