चकिया

गजधरा मे प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ, मृतक परिवार को पेंशन, आवास व आर्थिक सहायता का भरोसा

मृतक कोमल तिवारी के परिवार को प्रशासन का सहारा, बेटी को मासिक सहायता व आवास का भरोसा

शहाबगंज (चंदौली)। गजधरां गांव में हाल ही में हुई घटना के बाद प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मृतक के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। सोमवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) पवन यादव, खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, एडीओ पंचायत अरविंद कुमार तथा एडीओ समाज कल्याण पंकज गजधरां गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि परिवार को पारिवारिक लाभ योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके अलावा आवास योजना के अंतर्गत पक्का घर देने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी, ताकि परिवार को रहने के लिए सुरक्षित छत मिल सके। एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए और किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

मृतक के परिजनों ने प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में मिली सहायता उनके लिए सहारा बनेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सभी घोषणाएं जमीन पर उतरेंगी और उन्हें राहत मिलेगी।
फिलहाल प्रशासन की ओर से मदद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और संबंधित विभागों को तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गांव में अब स्थिति सामान्य है, लेकिन घटना को लेकर लोगों में अब भी दुख और संवेदना का माहौल बना हुआ है।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!