चंदौली

डॉ. सुजीत कुमार सिंह बने पशु चिकित्सा संघ के अध्यक्ष, बैठक में गूंजा एकजुटता का संदेश

पशुपालकों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाने का संकल्प,नई योजनाओं और तकनीकों को गांव-गांव तक ले जाने पर मंथन

संगठन को मजबूत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान

चंदौली। उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा संघ की पंचायत इकाई चंदौली द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक/अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद चंदौली के पशु चिकित्सा अधिकारियों और कर्मचारियों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुशवाहा के निर्देशन में संपन्न हुआ।

अधिवेशन में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन भी किया गया, जिसमें शहाबगंज के पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार सिंह को अध्यक्ष, डॉ. मुदश्शीर अली को उपाध्यक्ष, डॉ. विनोद कुमार सिंह को महामंत्री, डॉ. राजकुमार यादव को संयुक्त मंत्री, डॉ. मनोज कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. शैलेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. रणजीत पाल और डॉ. आनंद कुमार को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और पशुपालकों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया, जिससे जनपद में पशु चिकित्सा सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुलभ बनाया जा सके।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!