चंदौली

जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं 49 फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जनता दर्शन में जुटे फरियादी, एसपी आकाश पटेल ने कहा— हर फरियादी को मिलेगा न्याय

चन्दौली। जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस अधीक्षक चन्दौली, श्री आकाश पटेल ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस दौरान कुल 49 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, उत्पीड़न एवं अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतें शामिल रहीं। एसपी ने इन सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों से तत्काल वार्ता की और निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का निष्पक्ष एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अधीनस्थ अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि जनसुनवाई के दौरान आने वाले नागरिकों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों के साथ संवेदनशीलता और सम्मानपूर्वक पेश आना पुलिस की जिम्मेदारी है। शिकायतों को केवल औपचारिकता न समझते हुए उनके मूल कारणों को समझकर समाधान किया जाए।

उन्होंने यह भी जोर दिया कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और तय समयसीमा के भीतर उसका निस्तारण किया जाए। यदि किसी प्रकरण में जांच की आवश्यकता हो तो उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाया जाए।
जनता दर्शन के माध्यम से पुलिस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास भी मजबूत हो रहा है। इस पहल से जहां एक ओर लोगों को अपनी समस्याएं सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर पुलिस को भी जमीनी स्तर की समस्याओं को समझने में मदद मिल रही है।

कार्यक्रम के अंत में एसपी ने पुनः सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

चंदौली

बीकानेर में तैनात सेना के हवलदार अरविंद कुमार मौर्य का निधन, शहाबगंज में शोक की लहर

शहाबगंज। स्थानीय कस्बा शहाबगंज निवासी तथा भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात अरविंद कुमार मौर्य (38 वर्ष) का गुरुवार
चंदौली

नहर कार्य की लापरवाही बनी हादसों की वजह, सड़क पर फैली बालू से बढ़ा खतरा

इलिया (चंदौली)सिंचाई विभाग द्वारा नहर में कराए गए कार्य के दौरान बालू सड़क पर फैला दिए जाने से क्षेत्र में
error: Content is protected !!