चकिया

शहाबगंज थाना परिसर में लगा जनता दरबार, भूमि विवाद के मामलों पर मंथन

एसडीएम पवन कुमार यादव बोले— शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करें अधिकारी

शहाबगंज, चंदौली। थाना परिसर शहाबगंज में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में जमीन और रास्ता विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी पवन कुमार यादव ने की। थाना दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें अधिकांश मामले भूमि विवाद से संबंधित रहे। कुल पांच प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें जांच एवं निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व कर्मियों को सौंप दिया गया।

“जनता को त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता”

अधिकारियों ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

थाना दिवस के दौरान थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, नायब तहसीलदार मुहम्मद आरिफ, उप निरीक्षक प्रभुनाथ यादव, जितेंद्र सिंह, लेखपाल पंकज सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

Chandauli Express

Chandauli Express

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

किसान चकिया

जॉब कार्ड न बनने से भड़के लाभार्थी, गांव में प्रदर्शन कर बीडीओ के खिलाफ की नारेबाजी

इलिया (चंदौली)भुड़कुड़ा गांव में मनरेगा जॉब कार्ड न बनाए जाने से नाराज दर्जनों लाभार्थियों ने शनिवार को गांव में ही
चकिया विकास

सामाजिक सुरक्षा योजना को क्रियान्वित करने के लिए डूमरी गांव में मेगा चौपाल का आयोजनबाल विवाह, बाल श्रम मुक्त, सहित विभिन्न योजनाओं दी गई जानकारी

शहाबगंज। क्षेत्र के मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वाधान से सामाजिक सुरक्षा योजना पर
error: Content is protected !!